Department : PUBLIC ADMINISTRATION
From : 10-09-2025 To Date : 10-09-2025
कार्टूनिंग प्रतियोगिता का विवरण महाविद्यालय में सितम्बर माह के अंतर्गत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत दिनांक 10 सितम्बर 2025 को पुस्तकालय में कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। सभी प्रतिभागियों ने विषयानुसार आकर्षक एवं विचारोत्तेजक कार्टून प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन के पश्चात परिणाम निम्नानुसार घोषित किया गया – प्रथम स्थान – भारती, बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान – नमन,एम.ए. द्वितीय वर्ष महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा विजेताओं को बधाई दी गई। इंचार्ज डॉ. ममता स्वामी