Departments : HOME SCIENCE, HOME SCIENCE SOCIETY
From : 13-02-2026 To Date : 13-02-2026
गृह विज्ञान सोसाइटी द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2026 को घरेलू उपयोग की सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी सह विक्रय (Exhibition-cum-Sale) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की घर में उपयोग होने वाली सजावटी वस्तुओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में गृह विज्ञान विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान जैसे wall hanging, फ्लावर पॉट, हस्तनिर्मित वस्तुएँ आदि प्रदर्शित किए गए। इन वस्तुओं को बिक्री हेतु भी रखा गया तथा कई वस्तुओं के ऑर्डर भी प्राप्त हुए। प्रदर्शनी में स्टॉल लगा कर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कौशल एवं व्यवसायिक समझ का परिचय दिया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा तथा उनमें व्यवसायिक दृष्टिकोण का विकास हुआ। कार्यक्रम में अन्य विभाग की अध्यापिकाओं डॉ सीमा शर्मा, डॉ रजनी वर्मा, प्रो कांता , प्रो सेकी, प्राे मंजू ने भी शिरकत की और छात्राओं के कार्य की सराहना की। सभी के सहयोग से यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Last Updated : February 15, 2026
