Departments : MUSIC CLUB, MUSIC SUBJECT SOCIETY, MUSIC (V), MUSIC (I)
From : 03-02-2026 To Date : 07-02-2026
महर्षि मार्कण्डेय विश्वविद्यालय, मुलाना, अंबाला में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संगीत एवं थिएटर की विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। संगीत विभाग के डॉ. अनिल शर्मा के कुशल निर्देशन में टीम ने कड़े मुकाबले के बीच विभिन्न मुकाबलों में बाजी मारी। एमएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग और फोक ऑर्केस्ट्रा में जहां प्रथम स्थान हासिल किया वहीं वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल तथा क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल में चतुर्थ स्थान हासिल कर फतेहाबाद का नाम रोशन किया। इस उल्लेखनीय सफलता पर सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने विश्वविद्यालय पहुंचने पर टीम इंचार्ज, निदेशकों और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में दीपक, सरबजीत, सुमित, रचना, नमन, इल्फान, अतिकाय, साहिल, प्रिया, मनप्रीत, दीक्षा, तनीशा शामिल रहे। कॉलेज पहुंचने पर एमएम एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आत्मप्रकाश बत्रा, प्रधान राजीव बत्रा, उपप्रधान अशोक कुमार तनेजा, महासचिव विनोद कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कैलाश बत्रा, बीएड कॉलेज उपप्रधान संजय बत्रा, प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास सहित प्रबंधन समिति सदस्यों ने संगीत विभाग से डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, नितिन सचदेवा, सावन कुमार व सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधान राजीव बत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और विभाग के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। कॉलेज प्रबंधन भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
Last Updated : March 11, 2026
