Departments : ZOOLOGY SUBJEC SOCIETY, HINDI SUBJECT SOCIETY, PHYSICS SUBJECT SOCIETY, NSS BOYS SOCIETY, NSS (BOYS), NSS (GIRLS)
From : 31-10-2026 To Date : 31-10-2026
विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम आयोजित फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल (पी.जी.) कॉलेज, फतेहाबाद में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के My Bharat (मेरा युवा भारत) के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्रीमती रीना केसरीया के दिशा-निर्देशन में तथा कॉलेज प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी कोहली की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की चेयरपर्सन एवं एडवोकेट श्रीमती सुमन खिचड़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के पांच सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें श्री रवि हुड्डा, सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी, फतेहाबाद; श्री सुनील, प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय, भूना; श्री सुरेंद्र, प्रोफेसर, राजकीय महिला महाविद्यालय, रतिया; श्री कृष्ण कुमार, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिरड़ाना तथा श्रीमती मीनाक्षी कोहली, प्राचार्य, एम.एम. कॉलेज, फतेहाबाद शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों एवं विचारों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तीन इंचार्ज नियुक्त किए गए थे, जिनमें सुश्री श्रुति मोंगा, सुश्री तान्या मेहता एवं श्रीमती राजदीप शामिल रहीं। कार्यक्रम के ओवरऑल कोऑर्डिनेटर डॉ. विकेश सेठी रहे। My Bharat कार्यालय की ओर से जिला युवा अधिकारी श्रीमती रीना केसरीया के मार्गदर्शन में कार्यालय के कर्मचारी सुरेंद्र, अरुण एवं महावीर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा आयोजन में सहयोग प्रदान किया।