Admission Open

Seminar on Teachers Role in NEP Implementation

Departments : OFFICE, PUNJABI

From : 12-04-2021    To Date : 12-04-2021

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाएगी नई शिक्षा नीति : डॉ. राजेश वधवा शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक की भूमिका विषय पर एमएम कॉलेज में सेमिनार फतेहाबाद। नई शिक्षा नीति से पूरी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आएगा। शिक्षा की नींव मजबूत होने के साथ ही बच्चे के रुझान के हिसाब से शिक्षा दी जाएगी। इससे आने वाले समय में बच्चे डिग्री के पीछे नहीं भागेंगे, बल्कि वह ज्ञानवान युवा बनकर निकलेंगे। यह बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश वधवा ने भारतीय शिक्षण मंडल एवं नीति आयोग के तत्वाधान में मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका विषय पर आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से डॉ. पवन कुमार ने भाग लिया जबकि अध्यक्षता मुख्तयार सिंह मैमोरियल कॉलेज बहबलपुर से डॉ. हरमिन्द्र सिंह ने की। पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी वर्मा के देखरेख में आयोजित इस सेमिनार में वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति बारे विस्तार से चर्चा की वहीं नई शिक्षा नीति में चुनौतियां व संभावनाओं तथा क्वालिटी एजुकेशन बारे भी अपने विचार रखे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने आए हुए वक्ताओं का स्वागत किया और सेमिनार के आयोजन को लेकर भारतीय शिक्षण मंडल व नीति आयोग के अधिकारियों का आभार जताया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. पवन कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से भारत पुन: विश्व गुरु कहलाएगा और शिक्षकों की इस नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना, उनकी पहचान करना और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। नई शिक्षा नीति 2020 में विद्यार्थियों के समग्र विकास की बात है। नई शिक्षा नीति पूर्णतया भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के अनुरूप है। सेमिनार में मंच संचालन की भूमिका डॉ. सीमा शर्मा ने किया वहीं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश मेहता ने सेमिनार बारे जानकारी दी। सेमिनार में 8-8 लोगों के 6 गु्रप बनाए गए थे। इन गु्रपों द्वारा नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की और बाद में गु्रप लीडर डॉ. विकेश सेठी, डॉ. भव्या मुखी, डॉ. सुमंगला वशिष्ठ, प्रीत कौर, नरेन्द्र कुमार व रजनी वर्मा ने गु्रप के विचार वक्ताओं के समक्ष रखे। सेमिनार को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ाखेड़ा से डॉ. आत्माराम, प्रो. पिंकी सिंह, प्रो. संदीप कुमार, डॉ. गुरनाम चंद, एमएम शिक्षण महाविद्यालय से प्राचार्या डॉ. जनक मेहता, डॉ. कविता बत्रा, डॉ. गुंजन, राजकीय काूलेज सिरसा से डॉ. हरमिन्द्र सिंह के अलावा एमएम कालेज से डॉ. रामगोपाल, काजल, कैप्टन देवेन्द्र गेरा, अनु जिंदल, नितिन सचदेवा, डॉ. वनिता विशिष्ठ, डॉ. मिनाक्षी कोहली, डॉ. प्रतिभा मखीजा, डॉ. तृप्ता मेहता सहितअनेक स्टॉफ सदस्य मौजूद थे। डॉ. ज्योति नागपाल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

Attachments

Photo Gallery

Media Gallery

Events
Designed & Maintained By: Zimong Software Pvt. Ltd.